आगरालीक्स…(28 December 2021 Agra News) आगरा में कल आ रही हैं प्रियंका गांधी. जानिए पूरा कार्यक्रम…
वाल्मीकि वाटिका में आएंगी
आगरा में बुधवार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंगा गांधी वाड्रा आ रही हैं. विधानसभा चुनावों के आगाज के बाद से प्रियंका गांधी का पहली बार आगरा में आगमन हो रहा है. उनके आगरा आने पर कांग्रेसियों में उत्साह है. प्रियंका गांधी शाम पांच बजे आगरा पहुंचेंगी और वे एमजी रोड के सुभाष पार्क के पास स्थित वाल्मीकि वाटिका में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगी. प्रियंका गांधी यहां करीब एक घंटे तक रहेंगी.

वाल्मीकि समाज ने दिया था आमंत्रण
बता दें कि थाना जगदीशपुरा में सफाईकर्मी अरुण की हिरासत में हुई मौत के मामले को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूरे जोर शोर के साथ उठाया था. उन्होंने न सिर्फ अरुण के परिजनों के लिए इंसाफ की मांग की बल्कि मृत अरुण के परिजनों को लखनऊ बुलाकर उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी. इस दौरान वाल्मीकि समाज ने प्रियंका गांधी को आगरा आने का आमंत्रण दिया था.
फिरोजाबाद होकर आएंगी
प्रियंका गांधी आगरा आने से पहले फिरोजाबाद के सिरसागंज में होने वाले लड़की हूं लड़ सकती कार्यक्रम में भाग लेंगी. वे यहां पर एक कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगी. यहां से वे सीधे आगरा के लिए आएंगी.