आगरालीक्स…(28 December 2021 Agra News) आगरा में पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने तालाब में छलांग लगाई. बचाने के लिए पति भी तालाब में कूदा. पुलिस दोनों की तालाब में कर रही तलाश…
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद में पति और पत्नी ने तालाब में छलांग लगा दी है. दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है. मौके पर लोगों केसाथ पुलिस उन्हें तलाश कर रही है. इसके लिए पीएसी के गोताखोर भी बुलाए गए हैं.

मामला मलपुरा के गांव गढ़ी दौलता का है. यहां 28 वर्षीय बहादुर रहता है. बताया जाता है मंगलवार शाम को बहादुर का अपनी पत्नी दीपा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई दीपा घर से निकल गई और कुछ ही दूर स्थित तालाब में जाकर कूद गई. पीछे—पीछे बहादुर भी उसके गया था जब उसने तालाब में पत्नी को कूदते देखा तो वो उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया. तालाब में गहरा पानी होने के कारण दोनों उसमें डूब गए. स्थानीय लोगों ने जब इन दोनों को कूदते हुए देखा तो हल्ला मच गया. आसपास के लोग मौके पर जुट गए. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. मौके पर पीएसी के गोताखोर भी बुलाए गए हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल सका है.