Tuesday , 21 April 2026
Home अलीगढ़ लीक्स UP declared as Covid-19 affected state till 31th March 2022 #upleaks
अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्समथुरालीक्सयूपी न्यूज

UP declared as Covid-19 affected state till 31th March 2022 #upleaks

127

यूपीलीक्स…. आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद सहित यूपी कोविड से प्रभावित, राज्यपाल ने अगले साल 31 मार्च 2022 तक उदृघोषणा की जारी।

आगरा सहित यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इसके साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में 27 दिसंबर को अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधि​नियम 2020 की धारा तीन द्वारा प्रदत्त की गईं शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल उदघोषणा जारी करती हैं कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य कोविड 19 से प्रभावित है। यह उदृघोषणा दिनांक 31 मार्च 2022 तक या कोई अग्रतर आदेश जारी किए जाने तक जो भी पहले हो ​के लिए रहेंगी।

आगरा में तीन दिन में 11 केस, एक मरीज हुआ ठीक
कोरोना के तीन दिन में 11 केस मिले हैं, सोमवार को कोरोना के पांच केस मिले। दुबई से लौटी महिला और उनकी 11 और तीन साल की बेटी कोरोना संक्रमित मिली थी। जबकि एक युवक स्पेन से लौटा था उसकी और उसके भाई की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को कोरोना के चार और केस मिले जबकि बुधवार को दो नए केस मिले हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक हो गया है। कोरोना के तीन दिन में 11 मरीज मिल चुके हैं और एक मरीज ठीक हुआ है। 15 एक्टिव केस आगरा में हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!