नईदिल्लीलीक्स…। यूपी के स्कूलों के रसोइया व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा। राजनीतिक दल चुनाव टालने पर सहमत नहीं। साथ में प्रमुख खबरें।
राजनीतिक दल चुनाव टालने पर राजी नहीं
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कहर बरपा रहा है लेकिन राजनीतिक दल चुनाव टालने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने सभाओं पर रोक लगाने से भी मना किया है। लखनऊ में चुनाव आयोग के साथ बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव समय से कराने पर जोर दिया साथ ही सभाओं पर रोक लगाने से मना किया। इसे देखते हुए चुनाव टलने के आसार नहीं हैं।
भाजपा जीती तो आंध्र में शराब 50 रुपये में। प्रदेश अध्यक्ष
आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से कहा है कि तुम हमें एक करोड़ वोट दो, हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे। राजस्व बचा तो 50 रुपये में भी मिलेगी शराब। भाजपा के अध्यक्ष के विजयवाड़ा में दिए गए विवादित बयान से भाजपा परेशानी में आ सकती है क्योंकि बिहार में नीतीश सरकार में भाजपा शराबबंदी पर जो देती है।
रसोइयों को साल में दो साड़ी भीः सीएम
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने आज स्कूलों के रसोइयों और अऩुदेशकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। लखनऊ में आज उनके एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए रसोइयों के मानदेय में 500 रुपये और अनुदेशकों के मानदेय में 2000 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने रसोइयों को साल में दो साड़ी दिए जाने की भी घोषणा की।
आंवला से तीन बार सांसद रहे राजवीर नहीं रहे
बरेली की आंवला सीट से तीन बार के सांसद रहे राजवीर सिंह का आज नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा नेताओँ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
ब्रिटेन में कोरोना के केसों में इजाफा ब्रिटेन में कोरोना के नये केसों में बहुत तेजी से उछाल आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक लाख से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं और 143 लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल में कोरोना से भर्ती होने वालों की संख्या 53 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा लंदन में बना हुआ है।