यूपीलीक्स…. आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद सहित यूपी कोविड से प्रभावित, राज्यपाल ने अगले साल 31 मार्च 2022 तक उदृघोषणा की जारी।
आगरा सहित यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इसके साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में 27 दिसंबर को अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा तीन द्वारा प्रदत्त की गईं शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल उदघोषणा जारी करती हैं कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य कोविड 19 से प्रभावित है। यह उदृघोषणा दिनांक 31 मार्च 2022 तक या कोई अग्रतर आदेश जारी किए जाने तक जो भी पहले हो के लिए रहेंगी।
आगरा में तीन दिन में 11 केस, एक मरीज हुआ ठीक
कोरोना के तीन दिन में 11 केस मिले हैं, सोमवार को कोरोना के पांच केस मिले। दुबई से लौटी महिला और उनकी 11 और तीन साल की बेटी कोरोना संक्रमित मिली थी। जबकि एक युवक स्पेन से लौटा था उसकी और उसके भाई की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को कोरोना के चार और केस मिले जबकि बुधवार को दो नए केस मिले हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक हो गया है। कोरोना के तीन दिन में 11 मरीज मिल चुके हैं और एक मरीज ठीक हुआ है। 15 एक्टिव केस आगरा में हैं।