स्पोटर्सलीक्स…पहले टेस्ट मेच में भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 305 रनों की जीत का लक्ष्य. दूसरी पारी में भारतीय टीम 174 रन पर हुई आलआउट. देखें स्कोरबोर्ड…
दूसरी पारी में 174 रन बना पाई भारतीय टीम
साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 305 रनों का लक्ष्या दिया है. दूसरी पारी में भारतीय टीम 174 रन पर आलआउट हो गई. पहली पारी में भारतीय टीम 130 रनेां से आगे थे. दूसरी पारी में भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी फिफ्टी तक नहीं बना सका. आज एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलने उतरे पहली इंनिंग के शतकवीर केएल राहुल और नाइट वॉचमैन शार्दुल ठाकुर ने काफी धीमी शुरुआत की. शार्दुल 10 रन पर तो केएल राहुल 23 रन पर आउट हो गए. कप्तान कोहली एक बार फिर से शानदार लय में आने से पहले ही आउट हो गए. उन्होंने 18 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल थे.
पुजारा—रहाड़े रहे फ्लॉप
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर से निराश किया. चेतेश्वर पुजारा 16 रन पर तो वहीं अजिंकया रहाणे 20 रन पर आउट हो गए. भारत का सातवां विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा. इन्होंने 14 रन का योगदान दिया. रिषभ पंत ने आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की लेकिन वो भी 34 रन बनाकर आउट हो गए. मोहम्मद शमी ने 1 रन बनाया. आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज का गिरा. जसप्रीत बुमराह 7 रन बनाकर नॉट आउट रहे. अफ्रीका की तरफ से कैसिगो रबाडा और मार्को जेनसन ने 4—4 भारतीय खिलाड़ियों को आउट किया. दो विकेट लुंगी एनगिडी को मिले.