आगरालीक्स…(31 December 2021 Agra News) आगरा के मतदाता चुनाव में नोटा का प्रयोग करने में भी आगे. पिछली बार सबसे ज्यादा आगरा की इस सीट पर दबा था नोटा…
भाजपा की लहर के बीच पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा। लोगों ने नोटा का भी जमकर प्रयोग किया। 12 हजार से ज्यादा लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
ईवीएम में होता है नोटा का विकल्प
निर्वाचन आयोग द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निरंतर प्रयास किया जाता है। लेकिन ईवीएम में मतदान के दौरान नोटा का प्रयोग करने का विकल्प भी दिया है। इसके जरिए मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाता किसी भी प्रत्याशी के लिए मतदान न करके नोटा का उपयोग कर सकते हैं। नोटा को अलग से काउंट किया जाता है लेकिन हार-जीत में इसका कोई योगदान नहीं होता है।
बाह में सबसे ज्यादा आगरा दक्षिण में नोटा का सबसे कम प्रयोग
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के वर्ष 2017 के चुनाव में नोटा के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग बाह विधानसभा में किया गया, जहां ईवीएम पर 2,214 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। सबसे कम नोटा का प्रयोग आगरा दक्षिण विधानसभा के मतदाता रहे। यहां सिर्फ 753 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।
आगरा विस सीटों पर 2017 में नोटा का प्रयोग
Seat | Nota | Percentage |
एत्मादपुर सीट | 1,872 | 0.66 प्रतिशत |
आगरा दक्षिण | 753 | 0.35 प्रतिशत |
आगरा कैंट | 1,185 | 0. 45 प्रतिशत |
आगरा उत्तर | 1,266 | 0.55 प्रतिशत |
आगरा ग्रामीण | 1,856 | 0.741 प्रतिशत |
फतेहपुर सीकरी | 1,864 | 0.81 प्रतिशत |
बाह | 2,214 | 1.15 प्रतिशत |
खेरागढ़ | 1,223 | 0.62 प्रतिशत |
फतेहाबाद | 1,470 | 0.70 प्रतिशत |