Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Good News: Clothes will not be expensive from January 1. Government took back the decision to increase GST…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: Clothes will not be expensive from January 1. Government took back the decision to increase GST…#agranews

278

आगरालीक्स…(31 December 2021 Agra News) आगरा के कपड़ा व्यापारियों के लिए खुशखबरी. 1 जनवरी से नहीं महंगे होंगे कपड़े .सरकार ने जीएसटी 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने का फैसला लिया वापस…

कपड़ा व्यापारियों के खुशखबरी
आगरा के ​व्यापारियों के लिए साल की अंत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई. लगातार विरोध के चलते सरकार ने टैक्सटाइल पर जीएसटी 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने का फैसला वापस ले लिया है. अब एक जनवरी से कपड़ा खरीदना महंगा नहीं होगा. आगरा के व्यापारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई. आगरा व्यापार मंडल और आगरा गारमेंट्स एसोसिएशन की ओर से लगातार इसे वापस लेने के प्रयास किए गए जो कि आज पूरे हो गए. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी हुई कि कपड़े और जूते पर जीएसटी काउंसिल कीं बैठक में 5% से बढाकर 12% कर दिये जाने का निर्णय लिया गया है, उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री, वित् मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश वित् मंत्री को मीडिया के माध्यम से, ट्विटर के माध्यम से बढ़ी दरों को वापस लिया जाए कीं मुहिम शुरू कर दीं. इसी क्रम में उन्होंने वाणिज्य उद्योग मंत्री व आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर व वित् राज्य मंत्री सभी से मुलाकात भी की.

आगरा व्यापार मंडल ने अपने प्रयासो में साफ भाजपा संगठन को बता दिया था कि अगर इसे अभी टाला नहीं गया तो आने वाले विधानसभा चुनावों में व्यापारी इसका जवाब मांगेंगे और वोटिंग में सहयोग नहीं करेंगे. अब आगरा व्यापार मंडल के किये गये प्रयास रंग लाये और कपड़े पर जीएसटी कीं बढीं दरों को फिलहाल वापस लिया गया है. उन्होंने कहा कि हमें भरोसा ही नहीं विश्वास है कि आने वाले दिनों में इसे वापस ले लिया जायेगा. इसके लिए आगरा व्यापार मंडल हमेशा प्रयासरत रहेगा सभी के सहयोग से समय लेकर वित् मंत्री से मुलाकात करेगा. हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई जूते पर बढ़ी दरों को वापस लेने के लिये अब और भी संगठित होकर एक स्वर में लड़ेगे.

पीएम को दिया धन्यवाद
बढ़ी दरों को वापस लिया जाने पर आगरा व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया है. आभार व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, महामंत्री कन्हैया लाल राठौड़, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक मंगवानी, मंत्री संदीप गुप्ता, राकेश बंसल, संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल आदि रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!