Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Successful attempt: GST will not increase on clothes…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Successful attempt: GST will not increase on clothes…#agranews

152

आगरालीक्स….(31 December 2021 Agra News) कपड़े पर जीएसटी बढ़ाने का फैसला यूं ही सरकार ने वापस नहीं लिया. इन एसोसिएशंस के प्रयास देखिए, क्या—क्या किया…जिसके बाद सरकार को झुकना पड़ा

सभी एसोसिएशन आई फैसले के खिलाफ
एक जनवरी से टैक्सटाइल पर जीएसटी 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने के अपने निर्णय पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है. लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण सरकार को फिलहाल अपने इस फैसले को रोकना पड़ गया, लेकिन ये ऐसा बिल्कुल नहीं है कि किसी एक विरोध के कारण सरकार ने इस फैसले को वापस लिया है. दरअसल, कपड़े पर जीएसटी बढ़ाने के फैसले को वापस लेने के लिए सभी एसोसिएशन ने एक साथ आकर विरोध जताया.

हर तरह से किया विरोध
आगरा गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके नय्यर ने कहा कि आल इंडिया गारमेंट्स एसोसिएशन, रेडिमेड गारमेंट एसोसिएशन आदि से जुड़ी देशभर की समस्त एसोसिएशंस ने एक साथ मिलकर सरकार को कभी पोस्ट कार्ड भेजे, मेल—ट्वीट कर समझाया. एक साथ सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन किया, तब जाकर सरकार को अपने इस फैसले को वापस लेना पड़ा है. आखिरकार सरकार ने इन दरों की बढ़ोतरी न करने से देश के व्यापारियों ने राहत महसूस की है.

कोरोना ने पहले ही तोड़ रखी है कमर
आरके नय्यर का कहना है कि करोना के चलते पहले ही व्यापारियों की कमर टूटी हुई है. ऊपर से जीएसटी की दरों की बढ़ोतरी से व्यापारियों और आम जनता का भी बुरा हाल होना था. महंगाई और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलना था. उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों को ना बढ़ाने से एक तो सरकार की लोकप्रियता भी बनी रही,दूसरा व्यापारियों को असुविधा का सामना भी नही करना पड़ा. इसके लिए देश और प्रदेश के सभी व्यापारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड लिख कर और शाम को अपनी अपनी लाइटें बंद करके विरोध किया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!