Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Police caught fake DIG of IB in Mathura…#agranews
आगराटॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Police caught fake DIG of IB in Mathura…#agranews

161

आगरालीक्स…(2 January 2022 Mathura News) आईबी का फर्जी डीआईजी बनकर एक शख्स वृंदावन पहुंचा. प्रोटोकॉल और गेस्ट हाउस में ठहरने की करने लगा मांग. आगे ये हुआ इसके साथ…

एसपी यातायात और एसपी क्राइम के पास आया फोन
मथुरा पुलिस ने एक फर्जी आईबी के डीआईजी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने उसे वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से पकड़ा है. दरअसल मामला ये है कि नये साल पर मथुरा के एसपी यातायात और एसपी क्राइम के पास एक व्यक्ति के फोन आ रहे थे जो कि खुद को आईबी का डीआईजी बता रहा था. उसने अपना नाम अभिजीत बताया और कहा कि वह आईबी में डीआईजी है. उसने अधिकारियों को हड़काने के तेवर के साथ कहा कि वह नये साल पर वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में है और उसे पूरा प्रोटोकॉल चाहिए साथ ही इस्कॉन मंदिर के गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था की जाए. यही नहीं उसने धमकी देते हुए ये भी कहा कि अगर ये काम नहीं हुआ तो ट्रांसफर करा दिया जाएगा.

ऐसे आया पकड़ में
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि युवक बार बार खुद को आईबी का डीआईजी बता रहा था जबकि आईबी में डीआईजी की कोई पोस्ट ही नहीं होती और आईबी अफसर अपनी पहचान उजागर नहीं करते. इसी बीच रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना ​मिली कि इस्कान गेस्ट हाउस में ठहरने के लिएएक युवक खुद को आईबी का डीआईजी बता रहा है. इस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में उसने अपनी असलियत पुलिस को बता दी. आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है लेकिन फिलहाल वह गुरुग्राम में रह रहा था. पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

error: Content is protected !!