आगरालीक्स…(4 January 2022 Agra News) आगरा सहित यूपी में वीकेंड कर्फ्यू पर हो रहा विचार. आगरा के दुकानदारों को चेतावनी…
सीएम योगी कर सकते हैं आज घोषणा
कोरोना की तीसरी लहर लगभग आ चुकी है. हर दिन देश में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और आज ही दिल्ली में दो दिन साप्ताहिक बंदी यानी वीकेंड कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. लेकिन बात यही खत्म नहीं होती. अपने प्रदेश की योगी सरकार भी जल्द सख्त पाबंदियों की घोषणा कर सकती हे. संभवत: आगरा सहित पूरे प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू पर विचार किया जा रहा है. इसकी घोषणा आज देर शाम तक होने की संभावना है. आज कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री टीम 9 के साथ प्रदेश में कई सख्त पाबंदियां लागू कर सकते हैं.

व्यापारियों को दी चेतावनी
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आज अपने पदाधिकारियों से बात करते हुए चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दुकानदारों ने कोरोना के बचाव के नियमों का पालन नहीं किया तो बाजारों में फिर से संक्रमण फैल जायेगा. इसका खामियाज़ा आप दुकानदारों को भुगतान पड़ेगा. लिहाजा मास्क का उपयोग करें और बिना मास्क कें ग्राहक को सामान न दें. उन्होंने कहा कि कल से पदाधिकारियों के साथ बाजारों में जाकर सभी को संक्रमण के प्रति सतर्क करेंगे.
दुकानदारों से की गई ये अपील
नो मास्क नो सामान
बाहर निकलना है तो मास्क है जरूरी
हाथों को सैनेटाइज करते रहें
दो गज दूरी का पालन करायें
अपील करने वालों में कन्हैया लाल राठौड़, जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, राजेश अग्रवाल, तरूनसिंह, संदीप गुप्ता, राकेश बंसल, संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल, देवेन्द्र गोयल रहे.