नईदिल्लीलीक्स…। झारखंड में सड़क हादसे में 15 की मौत। जम्मू-कश्मीर के 161 भ्रष्ट पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त। साथ में अब तक की प्रमुख खबरें।
वृद्ध ने 11 बार कोरोना वैक्सीन लगवाई
कोरोना को लेकर बिहार के एक बुजुर्ग ने 11 बार वैक्सीन लेने का दावा किया है। बिहार के मधेपुरा के रहने वाले 84 साल ब्रह्मदेव मंडल का कहना है कि उसने कोरोना के 11 टीके लगवाए हैं। वह मंगलवार को 12वीं बार डोज लेने चौसा के पीएचसी पर गया लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी।
पीएचसी पर वैक्सीन नहीं होने पर 12वीं वापस लौटा
बुजुर्ग का कहना है कि उन्हें वैक्सीन की वजह से कई बीमारियों में लाभ मिला है। बुजुर्ग के पास वैक्सीन लगवाने का पूरा रिकार्ड है। इससे पहले अमेरिका में भी आठ बार वैक्सीन लगवाने का मामला सामने आया था लेकिन नौंवीं बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
जम्मू-कश्मीर के 161 भ्रष्ट पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। पुलिस विभाग में ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची भी बना ली है, जिसमें 161 घाटी के हैं और छह लोग जम्मू से हैं। इन लोगों में ऐसे पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है जिनके तोड़फोड़ करने वालों से तार जुड़े हुए हैं। विभाग द्वारा जांच के बाद इ न पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड में बस ट्रक की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत
झारखंड में एक बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। साहिबगंज से टुमका जा रही बस की सिलेंडर से लदे ट्रक से भिडंत हो गई। बस में करीब 40 सवारियां थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एसपी जनार्दन के मुताबिक बस में 15 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें कई की हालत गंभीर है। शवों और घायलों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
चीन में निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिग ढही, 14 मरे
चीन के बाइजे शहर में एक अस्पताल की ट्रेनिंग सेंटर की बिल्डिंग के निर्माण के दौरान हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि पहाड़ी इलाके में बन रही यह बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे उसके मलबे में दबकर वहां काम कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। भूस्खलन की यहां कई अन्य घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं।