
होली के बाद से अचानक से गर्मी का पारा चढ गया, तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच चुका है। मगर, सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलता चला गया। बादलों की गडगडाहट के बीच बूंदाबांदी होने लगी। कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, करीब एक घंटे तक बूंदाबादी होती रही। इससे पारा नीचे चला
इंटरनेट फोटो
गया है।
संडे हुआ खुशनुमा
शनिवार को लोगों को पसीने छूट रहे थे, लेकिन रविवार सुबह से ही मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकांश लोग सो रहे थे, उसी समय बारिश होने लगी। उनकी नीद खुली तो बदले मौसम को देखकर अच्छी फीलिंग होने लगी। अधिकांश बच्चों की छुटटी चल रही है, मौसम खुशनुमा होने पर संडे को फैमिली संग जमकर मस्ती करेंगे। वहीं, ताजमहल पर भी पर्यटकों ने बारिश के बीच जमकर मस्ती की, उन्होंने बूंदाबादी में ताज का दीदार किया।
एसी और कूलर की बिक्री
गर्मी बढने के साथ ही एसी और कूलर की मांग भी बढ गर्इ् है। इस बार गर्मी अधिक पडने की आशंका पर लोग एसी खरीद रहे हैं। इसी तरह कूलर और पंखों का बाजार भी गरम हो गया है। बाजार में नए मॉडल आए हैं तो ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ रही है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस
भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस वायुमंडल की ऊँची तहों में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ़ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है।
Leave a comment