
आवास विकास कॉलोनी स्थित पब्लिकेशन कंपनी में सिकंदरा निवासी दो युवतियां काम करती हैं। शनिवार रात को वे एक्टिवा से कंपनी से अपने घर के लिए निकली थी, इसी बीच एक युवती का मोबाइल बजने लगा।
(नेट से लिया गया कान्सेप्ट फोटो)
उन्होंने पदम प्लाजा के पास एक्टिवा रोक दी और एक युवती एक्टिवा से नीचे उतरकर फोन पर बात करने लगी। इसी बीच सफेद कार वहां पहुंची, उसमें चार युवक थे, उन्होंने युवतियों से छेडखानी शुरू कर दी। इस पर युवतियों ने विरोध किया तो एक युवक कार से नीचे उतरा और युवती को कार में खींचने लगा। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। युवतियों की चीख को सुनकार पास ही स्थित भारतीय महिला बैंक के गार्डों ने दौड लगा दी। उन्हें आता देख कार सवार युवक फरार हो गए।
युवतियां भी चली गई
सरेआम युवतियों से छेडछाड होने पर स्थानीय लोग पहुंच गए, भीड लग गई। कुछ लोगों ने महिला हेल्प लाइन नंबर पर भी सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई, लेकिन युवतियां मौके से जा चुकी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर कार और एक्टिवा का नंबर पता किया जा रहा है, जिससे युवतियों से संपर्क किया जा सके।
एमजी रोड पर युवती को कार में खींचने की कोशिश
इससे पहले 15 मार्च को आगरा के संजय प्लेस स्थित एक होटल में कार्यरत युवती रविवार शाम को अपने घर के लिए निकली। वह स्पीड कलर लैब, एमजी रोड पर शाम आठ बजे बस का इंतजार कर रही थी। वहां आकर एक कार रुकी, कार में बैठे दो युवक उसकी तरपफ अश्लील इशारे और पफब्तियां कसने लगे। युवती ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया, लेकिन युवक नहीं माने। वे युवती को परेशान करने लगे, बस के न आने पर युवती पैदल पैदल हरीपर्वत की तरपफ चलने लगी। युवकों ने उसके पास आकर कार रोकी, कार का दरवाजा खोलकर उसे अंदर की तरफ खींचने लगे, युवती ने शोर मचा दिया और उनके चंगुल से बचकर एमजी रोड पर दौड लगा दी। पुलिस ने युवकों को पकड लिया था।
Leave a comment