आगरालीक्स…(12 January 2022 Agra News) डॉ. धर्मपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के समर्थकों में आक्रोश. नारेबाजी भी हुई….
यूपी चुनाव का माहौल है. सीटों पर कौन प्रत्याशी होगा और कौन नहीं इसको लेकर सभी पार्टियां मीटिंग्स कर रही हैं. कुछ नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन भी कर रहे हैं. बुधवार को आगरा की एत्मादपुर सीट से विधायक रह चुके डॉ. धर्मपाल सिंह भी समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में जाकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. यहां तक तो ठीक था लेकिन डॉ. धर्मपाल सिंह का भाजपा में आना एत्मादपुर सीट से वर्तमान भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के समर्थकों को अच्छा नहीं लग रहा है. उन्होंने न सिर्फ इसका विरोध किया बल्कि डॉ. धर्मपाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की.

एत्मादपुर सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार
आगरा की एत्मादपुर सीट से डॉ. धर्मपाल सिंह को समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार माना जा रहा था लेकिन अचानक उनके भाजपा में शामिल होने के बाद से वे अब इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इससे विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के समर्थकों में आक्रोश छा गया है. उनका कहना है कि हारे हुए व्यक्ति को पार्टी में लाना सही नहीं है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के कारण इसके कारण एत्मादपुर क्षेत्र में पार्टी से जुड़े पदाधिकारी, बूथ और मंडल के अध्यक्षों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर इस्तीफे की भी पेशकश की.