आगरालीक्स….. आगरा में 10 वीं तक के छात्रों के स्कूल 16 जनवरी तक बंद हैं। कोरोना के एक्टिव केस 2096 पहुंचने पर जिम, स्वीमिंग पूल बंद हैं। ऐसे में 16 जनवरी के बाद क्या होगा, परीक्षाएं भी होनी हैं। अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन और शिक्षक भी चिंतित हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के कंट्रोल में आने के बाद स्कूल खुल गए थे, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में छात्रों को बुलाया जा रहा था। मगर, नए साल में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं, छात्रों की आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। स्कूलों के संबंध में जारी किए आदेश के तहत 16 जनवरी तक कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

16 जनवरी के बाद क्या होगा, अभिभावक से लेकर स्कूल प्रबंधन चिंतित
16 जनवरी यानी रविवार तक स्कूलों की छुटटी है। इसके बाद क्या होगा, स्कूल खुलने की संभावना बहुत कम हैं, कोरोना के केस भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं लेकिन अभिभावक से लेकर स्कूल प्रबंधक को 16 जनवरी के बाद स्कूलों के लिए क्या आदेश जारी किए जाएंगे, इस पर नजर है।
फरवरी में विधानसभा चुनाव और परीक्षाएं भी
मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में फरवरी में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में परीक्षाएं आनलाइन होंगी या आफलाइन इसे लेकर भी स्कूल प्रबंधन से ज्यादा छात्र चिंतित हैं। यही नहीं आगरा में पहले चरण में चुनाव है, यहां 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में संभव है कि अभी स्कूल न खुलें, आनलाइन परीक्षाएं होती हैं तो छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।