आगरालीक्स…(13 January 2022 Agra News) आगरा में शुरू हो रहा है चिल्ला जाड़ा. छह डिग्री तक पहुंचा तापमान. कोहरा भी छाया, गलनभरी सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है.
गलनभरी सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी
आगरा में शीतलहर चल रही है. इसके कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है. रात और सुबह के समय तो गलनभरी सर्दी का प्रभाव बहुत ज्यादा हो रहा है. दो दिन से सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है. बुधवार की रात से ही गलनभरी सर्दी पड़ना शुरू हो गई. गुरुवार सुबह कोहरा छाया. हाथ पैर सुन्न की अवस्था में थे. हालांकि थोड़ीदेर बाद ही सूर्य देव ने अपने दर्शन देकर लोगों को सर्दी से राहत प्रदान की. दोपहर को अच्छी धूप निकली. लेकिन शाम होते ही फिर से गलनभरी सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है. बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

अभी और घटेगा तापमान, कोहरा छाएगा
मौसम विभाग का कहना है कि अभी और तापमान में कमी देखने को मिलेगी. इसके अलावा कोहरा भी छाएगा. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. कुछ चांस बारिश के भी बन रहे हैं. अगर बारिश होती है तो सर्दी में और इजाफा होगा.