आगरालीक्स…(13 January 2022 Agra News) आगरा की 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी घोषित. मथुरा और अलीगढ़ की सीटों के भी नाम हुए फाइनल…
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन के कुछ प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं. आगरा की पांच सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. इनमें आगरा कैंट से समाजवादी पार्टी की ओर से कुंवर सिंह वकील और बाह से मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं रालोद की ओर से आगरा देहात से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर और खेरागढ़ के लिए रौतान सिंह प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. राष्ट्रीय लोकदल के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर इन प्रत्याशियों की लिस्ट को शेयर किया गया है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के फेसबुक एकाउंट से भी इन्हें जारी किया गया है.