आगरालीक्स…(13 January 2022 Agra News) आगरा में चुनावी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए गाइडलाइंस जारी. कल से शुरू हो रहे नामांकन. इन सभी नियमों का करना होगा पालन…
आगरा में कल से नामांकन शुरू हो रहे हैं. कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ये पक्रिया शुरू की जा रही है. आगरा में चुनावी माहौल है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए आगरा के जिला प्रशासन ने चुनावी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं. जिनका पालन करना जरूरी है…

ये हैं गाइडलाइंस
प्रत्याशी और उनके समर्थक बिना मास्क के प्रचार नहीं कर सकेंगे.
एक बार में पांच से अधिक लोग नहीं रहेंगे.
रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक कोई प्रचार नहीं होगा.
जितना हो सके डिजिटल माध्यम से प्रचार करें.
वर्चुअल व सोशल मीडिया को प्रचार के लिए इस्तेमाल करें.
सेनेटाइजर व उचित दूरी का पालन होना जरूरी.
पालन न करने पर होगी कार्रवाई
गाइडलाइंस जारी करने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि गाइडलाइंस के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. कोइ्र भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी कोविड नियमों का उल्लंघन करता है तो उन दल व प्रत्याशियों को सभा व बैठकों की अनुमतति नहीं दी जाएगी.