आगरालीक्स…(13 January 2022 Agra News) आगरा के इस युवक ने लिखी है अभिनेता मनोज वाजपेयी पर किताब ‘कुछ पाने की जिद’. मनोज वाजपेयी खुद आकर करेंगे इसका विमोचन
‘कुछ पाने की जिद’ से किया आगरा का नाम रोशन
कमला नगर निवासी पीयूष पांडे ने अभिनेता मनोज वाजपेयी पर केन्द्रित किताब ‘कुछ पाने की जिद’ लिखी है। आने वाले दिनों में ताजनगरी में ही इसका विमोचन मनोज वाजपेयी द्वारा किया जाएगा। पुस्तक के बारे में पीयूष ने बताया कि इसमें अभिनेता के जीवन के कई ऐसे पहलू दिए गए हैं जो अभी तक उनके प्रशंसकों से अछूते हैं। उनका गांव से निकलकर मुंबई पहुंचने और वहां जमे रहने का सफर, अपने आप में किसी फिल्म से कम नहीं है। ये ऐसी कहानी है, जिसने यूपी-बिहार के कई युवाओं को प्रेरित किया है।

20 साल से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं पीयूष
पीयूष बीते 20 साल से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। छिछोरेबाजी का रिजोल्यूशन, धंधे मातरम और कबीरा बैठा डिबेट में नाम से उनके तीन व्यंग्य संग्रह राजकमल और प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 2017 में रिलीज हुई ब्लू माउंटेंस नामक फिल्म में बतौर एसोसिएट डायरेक्टर काम किया है। वर्ष 2020 में स्टार प्लस पर आए सीरियल महाराज की जय हो के संवाद लिखे हैं।