
आईएमए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में न्यूरो सर्जन डॉ विवेक सचदेव और डॉ पंकज नारंग, दिल्ली के लिए मोन रखा। आगरा के डॉ विवेक सचदेव की पिछले दिनों कैंसर से लडते हुए मौत हो गई थी, जबकि डॉ नारंग की दिल्ली में पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घाटना से डॉक्टरों में आक्रोश है। वरिष्ठ डॉक्टर एमसी गुप्ता ने होली मिलन
समारोह का शुभारंभ किया, डॉ वरुण सरकार ने भजन गाए तो युवा डॉक्टरों ने पल पल दिल के साथ गाकर समां बांध दिया। डॉ सुरभि गुप्ता की प्रस्तुति पर तालियां गूंजती रही, डॉक्टरों की प्रस्तुति का सिलसिला चलता रहा।
इसके साथ ही समारोह स्थल पर मैच देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई थी,
इंडिया द्वारा आॅस्ट्रेलिया को हराने पर डॉक्टरों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन, डॉ सुनील शर्मा, डॉ परणिता बंसल, डॉ आरसी मिश्रा, डॉ आलोक मित्तल, डॉ आमोद शंकर सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
Leave a comment