
आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) और रेल इंडिया टेक्निकल एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (राइट्स) के अधिकारियों ने सहमति दे दी है। जिला प्रशासन, नगर निगम और आगरा विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम के साथ हुए सर्वे के बाद आगरा में मेट्रो के दो कारीडोर और स्टेशन फाइनल हो चुके हैं।
कान्सेप्ट फोटो
यहां चलेगी मेट्रो
पहला कारीडोर सिकंदरा से आवास विकास, बोदला, विनय नगर, मारुति एस्टेट, पांडव नगर, कोठी मीना बाजार, एमजी रोड होते माल रोड और होटल ट्राइडेंट तक जाएगा। इसमें जगह जगह मेट्रो स्टेशन होंगे; इसी तरह दूसरा कारीडोर यमुना एक्सप्रेस से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक वाया ट्रांस यमुना कालोनी, वाटर वर्क्स, एनएच टू, भगवान टाकीज, संजय प्लेस, राजा मंडी, से पचकुइंया की ओर रेलवे ट्रेक के सहारे आगरा कैंट तक जाएगा। इसमें भी जगह जगह मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस तरह इन दोनों कारीडोर में करीब 30 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
25 एकड जमीन की तलाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में मेट्रो ट्रेन चलाने में नुकसान हो सकता है, इसके लिए अन्य साधन देखे जा रहे हैं, जिससे खर्चा निकाला जा सके। ऐसे में अतिरिक्त आय के लिए करीब 25 एकड़ जमीन पर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इनमें शापिंग माल, रेस्टोरेंट, बार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डीएम पंकज कुमार ने मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की तहसील के अधिकारियों जल्द से जल्द जमीन चयनित करने को कहा गया है, रेल परियोजना के लिए कई जमीने देखी गई हैं। इन जमीनों में से 25 एकड जमीन का चयन करना है, जिससे मेट्रो ट्रेन चलाई जा सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन को फाइनल करने का काम तेज कर दिया है।
Leave a comment