आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में लगा वैक्सीनेशन कैम्प…250 बच्चों को लगाई गई वैक्सीन..
दो दिन लगा वैक्सीनेश कैम्प
पश्चिमपुरी स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूलपर शनिवार और रविवार को को 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों हेतु फ्री वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विद्यालय एवं आस पास के क्षेत्र के 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई गयी। दो दिवसीय कैंप में करीब 250 बच्चों को वैक्सीन लगाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक पृथ्वीराज सिंह चाहर, प्रधानाचार्या राजरानी सिंह एवं दहतोरा मोड नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुबोध माहेश्वरी उपस्थिति रहे। शिविर में सुनील वासवानी, रविंद्र सिंह, महेश शर्मा एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा वैक्सीनेशन में सहयोग किया गया।
