
इंटरनेट फोटो
आगरा के कालिंदी विहार में एडीए के कार्यालय के पीछे 110 नंबर मकान में डॉ जयबीर सिंह अपनी पत्नी नीलम और बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर में मकान देखने के बहाने बदमाश उनके घर में घुस आए। एक बदमाश ने उनकी चार साल की बेटी दिव्यांशी पर तमंचा तान दिया, इसे देख नीलम के होश उड गए, उन्हें बदमाशों ने बंधक बनाकर अलमारी की चाबी ले ली। बदमाशों ने घर में लूटपाट की, नीलम और उनकी बेटी के हाथ पैर बांधकर बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। उनकी चीख पुकार सुनने के बाद पडोसी पहुंचे और बंधन मुक्त कराया।
12 ग्राम सोना और कैश लूटा
बदमाशों ने डॉ जयबीर सिंह के घर से 40 हजार रुपये कैश और 12 ग्राम सोना लूटा है। अलमारी की चाबी लेने के बाद उन्होंने कैश निकाल लिया और सोने के आभूषण ले लिए। एक बदमाश दिव्यांशी पर तमंचा ताने हुआ था, इस पर उन्होंने खुद ही कैश और ज्वैलरी के बारे में बदमाशों को बता दिया।
घर में घुसते ही बनाया बंधक
डॉ जयबीर सिंह के घर में उनकी पत्नी नीलम और बेटी थी, बदमाश उनका मकान खरीदने के बहाने घर में घुस गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने दिव्यांशी पर तमंचा तान दिया और लूटपाट शुरू कर दी। दिनदहाडे हुई डकैती से कॉलोनी में खलबली मची हुई है।
बेटी की दहेज को ले गए चोर
अछनेरा के मुहल्ला मेहमान नगर में चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के घर को निशाना बनाया, उनकी बेटी की शादी होनी है। घर पर 45 हजार रुपये कैश और ज्वैलरी थी, उनके घर से चोर ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला का रो रोकर बुरा हाल है, पुलिस मामले की धानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment