
दिल्ली और एनसीआर के इलाके के लोगों के लिए अलीगढ़ में लिंग परीक्षण कराने का काम दलालों के जरिये हो रहा था। शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस ने दो महिलाओं को दलाल के जरिये अलीगढ़ के डॉ. सीपी गुप्ता और डॉ. एके वार्ष्णेय के सेंटर पर भेजा। आरोप है कि दलाल ने लिंग परीक्षण करने के एवज में महिला से आठ हजार रुपये मांगे।
छापे से खलबली
दुबे पड़ाव स्थित डॉ. एके वार्ष्णेय के सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा, दलाल और डॉक्टर को पकड लिया, अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया है।
क्या कहना है डॉक्टर का
मीडिया में डॉ. एके वार्ष्णेय का कहना है कि उन्हें परेशान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। एक लड़की उनके पास पेट में दर्द की शिकायत लेकर आई थी, जो तीन माह की गर्भवती थी। 10 मिनट में वह उनके यहाँ से चली गयी थी। उन्होंने उसको कोई उपचार या सलाह नहीं दी थी। लड़की कौन थी, वह नहीं जानते. शाम को जब वह रिकॉर्ड मेल करने आये थे, तभी छापामार कार्रवाई हुई।
आगरा में तीन सेंटरों पर हुई थी कार्रवाई
इससे पहले आगरा के भरत भार्गव, रुनकता, प्रिया हॉस्पिटल ट्रांस यमुना और न्यू शर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर ट्रांस यमुना पर कार्रवाई की गई थी। न्यू शर्मा सेंटर बंद था, उसे सील कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों हॉस्पिटल की अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर दी गई हैं। दलाल ने हरियाणा, राजस्थान की महिलाओं का आगरा में छह हजार रुपये में लिंग निर्धारण कराने की बात स्वीकार की थी, इसके बाद छापेमार कार्रवाई की गई।
Leave a comment