
गुरुवार को टी-20 क्रिकेट विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और वेस्ट इंडीज का मैच था, क्रिकेट के दीवाने सात बजे से टीवी स्क्रीन पर चिपके रहे, जिला अस्पताल, मथुरा के डॉक्टर और कर्मचारियों ने हॉस्पिटल में ही मैच देखने की व्यवस्था की थी।
गुरुवार दोपहर में मांट मूला, मथुरा निवासी सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस्लाम का आरोप है कि कि देर शाम सोनू की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवारीजनों ने चिकित्सक और स्टाफ को दवा देने के लिए कहा।
इस दौरान चिकित्सक और पूरा नर्सिंग स्टाफ भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा टी-20 क्रिकेट विश्वकप का मैच देख रहे थे। सोनू दर्द से चिल्लाता रहा और कोई चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ उसे देखने नहीं आया।
रात 11 बजे मैच खत्म होने पर नर्सिंग स्टाफ आया और दर्द निवारक दवाएं देकर चला गया। सुबह सोनू की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने सोनू को दूसरी जगह रेफर भी नहीं किया और जल्द ठीक होने की बात कहते रहे। सोनू की मौत के बाद परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में हंगामा किया और सीएमएस से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
रंजिश में हुआ था हमला
सोनू पर रंजिश में हमला हुआ था, राया के व्यापारी मोहल्ला सोनू और मोनू पुत्र इस्लाम की मांट के गांव मांट मूला में ननिहाल है। दोनों मांट मूला में रहते हैं। गुरुवार को उनके दादा की तबीयत खराब होने पर सोनू और मोनू बाइक से दोपहर को राया आ रहे थे।
आरोप है कि राया मांट रोड पर थाना राया क्षेत्र में गांव निर्भय के पास पुरानी रंजिश में राया निवासी रहीस, पप्पी, कलेक्टर, नईम, तौफीक उनकी पिटाई कर दी। मोनू तो मौके से भाग गया लेकिन सोनू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
Leave a comment