आगरालीक्स ….रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन के साथ सेल्फी लेते समय दो युवकों की मौत। ट्रेन के साथ ले रहे थे सेल्फी, दो दोस्तों की हुई मौत।

हाथरस के हतीसा रेलवे पुल के पास रविवार को दो युवक सेल्फी ले रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक पैसेंजर ट्रेन के साथ सेल्फी लेना चाहते थे, रेलवे ट्रैक पर दोनों युवक खड़े हुए थे। कुछ देर बाद ही ट्रेन आ गई। ट्रेन के साथ सेल्फी लेते समय वे चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों की मौके पर मौत
ट्रेन के साथ सेल्फी लेते समय दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।