आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) आगरा में प्रशासन ने जारी किया कोरोना का अपडेट. बीते 24 घंटे में हुई 4151 लोगों की जांच. जानिए कितने मिले पॉजिटिव और कितने हुए रिकवर…
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर पर धीरे—धीरे राहत मिलती सी दिख रही है. हालांकि देश के स्वास्थ्य विभाग सहित कई विशेषज्ञों ने दावा किया है कि लहर का पीक अभी 10 से 15 दिन में आएगा. ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर पर नियंत्रण पा लिया है, ये कहना जल्दबाजी होगी. आगरा में प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 4151 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 348 नये कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले. वहीं इस दौरान 392 लोग इस दौरान ठीक भी हुए हैं. आगरा में अब केवल 2493 लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना है और जिनका इलाज चल रहा है.

बता दें कि आगरा में अभी तक 34234 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं जिसमें से अब तक 31282 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं. आगरा में अब तक 459 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में अब तक 23 लाख 6 हजार 66 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है.