आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) आगरा में युवती को घर से उठा कर कार में ले गया दबंग. देर रात आया युवती का फोन…मारपीट और दुष्कर्म का लगाया आरोप
आगरा में युवती को घर से उठाकर फॉरच्यूनर में उठाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म का आरोप सामने आया है. एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक दबंग ने युवती को को घर से उठा लिया और अपनी कार में ले गया. युवती के परिजनेां ने उसकी तलाश की. देर रात युवती का फोन आया तो परिजन आरोपी के घर पहुंचे और युवती को वहां से बरामद किया. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की और तहरीर दी. युवती ने आरोपी युवक और उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.

मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है. यहां एक युवती अपने घर में रात को अकेली थी. घर के सभी लोग शादी में गए हुए थे. युवती के भाई ने पुलिस में दी तहरीर में बतायाकि रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाला एक दबंग अपने साथी के साथ अपनी कार से उसके घर पहुंचा और उसकी बहन को उठाकर गाड़ी में डालकर ले गया. रात को करीब दो बजे जब परिजन घर पहुंचे तो वहां युवती उन्हें नहीं मिली. इस पर उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. देर रात करीब तीन बजे युवती के भाई के पास युवती का फोन आया और उसने बतायाकि ट्रांस यमुना कॉलोनी के एक घर में वह बंधक बनाकर रखी गई है. इस पर युवती का भाई बताए गए पते पर पहुंच और पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने युवती को आरोपी के घर से बरामद कर लिया. पुलिस ने मौके से आरोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया. आरोपी की गाड़ी से संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं. युवती ने मारपीट, जाति सूचक शब्द बोलकर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है. सोमवार सुबह युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस इस मामले में अभी तक दुकान के किराए काविवाद मान रही है. पुलिस का कहना है कि युवती के भाई ने जिस युवक पर आरोप लगाया है वह पहले से उनका परिचित है. युवती के भाई ने आरोपी की दुकान का किराया नहीं दिया है.अभी मामले की जांच चल रही है.