आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) आगरा में डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचकर 200 मरीजों और तीमारदारों को बांटे कंबल…खिले चेहरे
कंबल पाकर खिले मरीज और तीमारदारों के चेहरे
सर्जेंस एसोसिएशन ऑफ आगरा ने सोमवार की रात को एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग पर मरीजों और तीमारदारों को कंबल वितरण किए। यहां करीब 200 मरीज और तीमारदारों को सर्दी से बचने के लिए कंबल दिए गए। कंबल पाकर तीमारदारों के चेहरे खिल गए। उन्होंने डॉक्टरों का आभार जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के सभी सदस्य अपनी कार में 10 कंबल लेकर चलते हैं, जहां कहीं भी उन्हें कोई जरूरतमंद दिखाई देता है तो उनको कंबल उपलब्ध करा देते हैं।

जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्य कमाए
मेरी सभी समाजसेवियों से अपील है कि ऐसे जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्य कमाए। इस मौके पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि भीषण सर्दी में कई तीमारदारों पर कंबल की व्यवस्था न होने के कारण परेशानी होती है। सर्जन एसोसिएशन की यह पहल बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर जूही सिंघल, सर्जन एसोसिएशन के सचिव डॉ समीर कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ अमित श्रीवास्तव , डा अनंग उपाध्याय डा अनुभव गोयल, ऋषि श्रीवास्तव, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।