आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) भाजपा कल जारी कर सकती है तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के लिए प्रतयाशियों की सूची. प्रत्याशियों के नाम पर लग चुकी है मुहर
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी धीरे—धीरे घोषित करती जा रही हे. पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए लगभग सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. तीसरे, चौथे और पांचवे चरण के प्रत्याशियों की भी घोषणा की जा चुकी है जिसमें से कुछ प्रत्याशी बाकी हैं. भाजपा भी तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के बाकी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है. बताया जाता है कि भाजपा कल अपने प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर सकती है. इसमें तीसरे चरण के लिए 16 सीटों, चौथे चरण के लिए 20 और पांचवें चरण की 59 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है. पार्टी ने इन चरणों के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की सूची लगभग बना ली है और गुरुवार को इसे जारी किया जा सकता है.

मंगलवार को हुआ मंथन
प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए बीते रोज भाजपा पदाधिकारियों ने इसके लिए मंथन भी किया और लगभग सूची फाइनल कर ली गई है. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपाके चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा व महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी रही.