आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) आगरा में गणतंत्र दिवस पर इंडियन क्लब में गूंजे भारत माता के जयकारे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मनोजरंक गेम्स ने किया मोहित
मन में देश भक्ति का उत्साह और उमंग व वंदे मातरम, भारत माता के जयकारे। देश की शान तिरंगे को सलाम कर देश के प्रति मन के जज्बातों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वयां किया। मौका था इंडियन क्लब द्वारा नाई की मंडी स्थित क्लब कार्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का। मुख्य अतिथि केन्द्रीय केबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, संरक्षक एसएस मिश्रा, सचिव सुधीर भोजवानी, अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश जन्द गुप्ता (बच्चू बाबू), सुखदेव गिडवानी ने सर्वप्रथम झंडारोहण कर देश की आन तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर क्लब के सदस्यों के परिजनों ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम व मनोरंजक गेम आयोजिक किए गए। कृष्णा सिकरवार ने सारे जहां से अच्छा… पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। संचालन सचिव सुधीर भोजवानी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के कोषाध्यक्ष राजेश लालवानी, सहकोध्यक्ष रमेश जसवानी, वीएन गुप्ता, राधेश्याम बंसल, राजकुमार लालवानी, एसएस मिश्रा, नवीन गांधी, राजेश मनमानी, आशीष सिकरवार, डीपी शर्मा, विनोद जैन, वासुदेव मूलचंदानी, राजेश मित्तल, संजीव साहनी आदि मौजूद थे।