आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) आगरा में गणतंत्र दिवस पर लोगों को बांटे जूते, कपड़े, बर्तन, क्रॉकरी. बच्चों को भी दिया सामान…
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ आगरा ने अपने लायंस क्लब स्कूल शाहगंज आगरा पर झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया. इसके बाद स्कूल के पास की बाल्मीकि बस्ती के सभी बच्चों को बिस्किट एवं स्नैक्स वितरित किए. साथ ही वहां के सभी परिवारी जनों को जूते, कपड़े, बर्तन, प्लास्टिक की क्रोकरी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं इत्यादि वितरित की गई. कार्यक्रम में झंडारोहण डिस्ट्रिक्ट 321 C2 गवर्नर पद की प्रत्याशी एमजेएफ लॉयन डॉक्टर स्वाति माथुर द्वारा किया गया.
ये लोग रहे उपस्थित
आज के कार्यक्रम में लॉयन गिर्राज किशोर अग्रवाल (अध्यक्ष) डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी लॉयन किशोरी श्याम गोयल, लाॅयन आर.सी. महाजन, लॉयन अनिल गोयल, जॉन चेयर पर्सन लॉयन धीरेंद्र तायल,लाॅयन एस.पी.सरीन लॉयन अनुराग माथुर, लॉयन लक्ष्मी देवी गोयल,लाॅयन चांद दीवान, लाॅयन के.सी. अग्रवाल जी उपस्थित रहे