आगरालीक्स…आगरा में आज भी हुए 353 मरीज कोरोना से ठीक..प्रशासन ने जारी किया अपडेट.जानिए कितने मरीज मिले और कितने हैं एक्टिव केस…
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर से लगातार राहत मिलती दिखरही है. शुक्रवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 143 कोरोना मरीज मिले हैं, तो वहीं 353 मरीज इस दौरान ठीक हुए हैं.आगरा में अब केवल 1321 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. बता दें कि आगरा में अब तक 23 लाख 25 हजार 397 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें से अब तक 34995 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं तो वहीं अब तक 33215 इनमें से ठीक भी हो चुके हैं. जिले में अब तक 460 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.
