
महिला सिपाही भर्ती के लिए आगरा की पुलिस लाइन में गुरुवार को लडकियों की दौड हुई। दौड में लडकों की तरह लडकियां भी शार्ट कट मार देती हैं, इसे पकडने के लिए इलेक्ट्रोनिक चिप का इस्तेमाल किया गया। इस चिप को उनके टखने पर बांध दिया गया, ऐसे में कोई लडकी शॉर्ट कर्ट मारती है तो वह चिप में रिकॉर्ड हो जाएगा और उसे पकडा जा सकता है।
610 लडकियों ने लगाई दौड
पुलिस लाइन ग्राउंड पर 800 अभ्यर्थियों को दौड के लिए बुलाया गया था। इसमें से 610 लडकियां पहुंची, उन्होंने पुलिस भर्ती के लिए ग्राउंड में दौड लगाई।
छह चक्कर लगाने थे 16 मिनट में
2. 4 किलोमीटर की दौड के लिए छह चक्कर लगाने थे, एक चक्कर 400 मीटर का था और इसे 16 मिनट में पूरा करना था। गर्मी में लडकियों ने 16 मिनट में दौड पूरी करने के लिए दम लगाया। इस दौरान छह लडकिया बेहोश हो गईं।
लडकों से नहीं कम, 11 मिनट में पूरी की दौड
लडकियों ने 16 मिनट के बजाय 11 मिनट में 2. 4 किलोमीटर की दौड पूरी कर ली, उनका कहना था कि वे लडकों से कम नहीं हैं। सुबह अपने गांव में दौड लगाती हैं और लडकों को भी पीछे छोड देती हैं।
16 अप्रैल तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
प्रदेश के 13 जनपदों में गुरुवार से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी। 16 अप्रैल तक लगातार भर्ती प्रक्रिया होती रहेगी। इसके बाद पुरुषों की भर्ती शुरू होगी। लिखित परीक्षा न होने के कारण इस बार दौड़ से ही वर्दी मिलनी है।
Leave a comment