
इंटरनेट फोटो
गुरुवार को आगरा महानगर के थाना क्षेत्र एमएम गेट में नूरी गेट के क्षेत्रीय निवासियों ने गंदगी की शिकायत की थी। यहां पेठे का काम होने से सडकों के साथ नालों में गंदगी फैली रहती है। इससे स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। लोगों की शिकायत पर अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) द्वारा नगर निगम अधिकारियों के साथ नूरी दरवाजा क्षेत्र में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पेठा वेस्ट मटीरियल एवं गन्दगी नाले में फैंकी पायी गयी तथा मौके पर वहाॅ उपस्थित लोगों भी गन्दगी के संबंध में अपनी शिकायतें की।
26 पर हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों की शिकायत पर अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) द्वारा 26 लोगों के विरूद्ध धारा 133(1) द0प0सं0 के अन्तर्गत नोटिस निर्गत कर दण्डात्मक कार्यवाही करायी जा रही है। वहीं, शहर में नालों व सार्वजनिक स्थलों पर गन्दगी फैलाने वालों के विरूद्ध इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। शहर में पब्लिक प्लेस पर गंदगी फैलाने वालों की शिकायत डीएम कार्यालय में की जा सकती है, इस तरह के मामले आने पर एसीएस द्वारा जांच कराई जाती है, जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाती है।
टॉयलेट करने पर भी कार्रवाई का प्रावधान
सार्वजनिक स्थल पर टॉयलेट करने पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। इस तरह के केस में नगर निगम की टीम मौके पर ही चालान भी काट सकती है। इस तरह की कार्रवाई भी आगरा में हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई नियमित नहीं हो रही हैं। इसके चलते लोग पब्लिक प्लेस पर टॉयलेट करने के साथ ही गंदगी भी फैला रहे हैं।
सडकों से लेकर कार्यालयों में गंदगी
शहर में सडकों से लेकर सरकारी कार्यालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोग जहां तहां थूक देते हैं और गंदगी पफैला रहे हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
Leave a comment