
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला शनिवार को थाने पहुंची, उनके अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि आए दिन रात में उसका पति अपने दोस्तों को घर पर बुला लेता है और उनके साथ संबंध बनाने के लिए कहता है। वह मना करती है तो दबाव बनाने के लिए उसे प्रताडित करता है। वह कई महीनों से अपने पति का विरोध कर रही है, इसके बाद भी वह रात में अपने दोस्तों को बुला लेता है।
रात में बुलाए दोस्त, कहने लगा तुझे संबंध बनाने पडेंगे
महिला का आरोप है कि गुरुवार रात को वह घर पर थी, उसके पति ने अपने दोस्तों को बुला लिया। उससे कहा कि इनके साथ संबंध बना, महिला ने विरोध किया तो उस पर दबाव बनाने लगा। अपने कमरे में दोस्तों को बुलाकर वह बाहर जाने लगा, इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। किसी तरह से महिला ने खुद को बचाया।
महिला ने किया है प्रेम विवाह
महिला ने बताया कि उसने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था, उसका पति उससे बहुत प्यार करता था। अपने परिजनों के विरोध के बाद भी उसने शादी कर ली, लेकिन अब वह बदल गया है और जिस्मफरोशी कराना चाहता है।
Leave a comment