आगरालीक्स …आगरा में कोरोना की तीसरी लहर काबू में आ चुकी है। जिला प्रशासन ने ताजा आंकड़े किए जारी। कोरोना संक्रमण से मिली राहत।

आगरा में सोमवार को कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में 35 दिन बाद केस में गिरावट आई है। तीसरी लहर में 1 दिन में करीब 900 केस मिले थे। अब कोरोना के केस 20 से कम हो गए हैं। नए मरीजों में मामूली लक्षण मिल रहे हैं इसलिए इन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। एसएन का कोविड- हॉस्पिटल खाली है।
442 एक्टिव केस
आगरा में सोमवार कोरोना के 62 मरीज ठीक हो गए। 17 नए मरीज मिले हैं। आगरा में अब कोरोना के 442 एक्टिव केस है। यह सभी मरीज घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। कोरोना का कोई भी मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है।