आगरालीक्स ….आगरा में आज से स्कूल खुल गए, 9वीं से 12 वीं तक की आफलाइन कक्षाएं बंद कर दी हैं, स्कूल बस का चुनाव के लिए अधिग्रहण कर लिया है, इसलिए अभिभावकों को खुद ही बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ा।
आगरा सहित यूपी में कक्षा नौं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही आफलाइन कक्षाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं, सोमवार को पहले दिन स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। वहीं, स्कूल बस और प्राइवेट वैन का चुनाव डयूटी के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है। इसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ा। स्कूल वैन नहीं आईं।

कोरोना की तीसरी लहर में स्कूल कर दिए थे बंद
कोरोना की तीसरी लहर में यूपी में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। आनलाइन कक्षाएं ही चल रहीं थी। मगर, अब सभी कॉलेज खोल दिए गए हैं। नौवीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल भी खोल दिए गए हैं। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ पढ़ाई कराई जाएगी।
छात्र परेशान, आफलाइन देनी होगी परीक्षा
स्कूल खुलने से छात्र परेशान हैं, स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में छात्रों को आफलाइन परीक्षाएं देनी होगी, आनलाइन परीक्षा नहीं दे सकेंगे। छात्र चाहते हैं कि इस बार भी परीक्षाएं आफलाइन हो जाएं।
चुनाव के बाद ढर्रे पर लौटेगी पढ़ाई
आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है, इसके चलते कई स्कूलों को पोलिंग सेंटर बनाया गया है। वहीं, सरकारी शिक्षकों की चुूनाव में डयूटी लगा दी गई है। इसके चलते 11 फरवरी तक औपचारिकता होगी, 12 फरवरी से पढ़ाई ढर्रे पर लौट आएगी।