
रविवार को सुबह छह बजे खेलगांव स्पोटर्स ग्राउंड पर खेलगांव विंगर और खेलगांव स्ट्राइकर के खिलाडी वार्म अप हुए। मैत्री मैच में दोनों टीमों के खिलाडियों में उत्साह था, मैच सुबह सात बजे शुरू हुआ। खेलगांव स्ट्राइकर के कप्तान डॉ आलोक मित्तल के नेत्रत्व में टीम ने पहले राउंड में शानदार खेल दिखाया। खेलगांव विंगर के कप्तान निखिल गोयल की टीम पर दबाव बनता चला गया।
15 मिनट में एक के बाद एक तीन गोल
खेलगांव स्ट्राइकर के रोहित ने गोल कर टीम को 1 0 की बढत दिला दी, इसके बाद डॉ सौरभ ने दूसरा और अंकुर ने तीसरा गोल किया। इस तरह खेलगांव स्ट्राइकर की टीम ने 15 मिनट में 3 0 से बढत बनाकर विंगर पर दबाव बना दिया। स्ट्राइकर मैच जीतने के लिए गोल बचाने में जुट गया, इसी का फायदा उठाते हुए विंगर की टीम के खिलाडियों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अंतिम दो मिनट में मैच का रुख ही बदल दिया। विंगर के कप्तान निखिल गोयल के साथ हिमांशु रमानी और लक्ष्य ने एक के बाद एक तीन गोल कर दिया। इस तरह जिस मैच को स्ट्राइकर जीतने वाला था वह टाई हो गया।
पेनल्टी शूट आउट में हारी स्ट्राइकर
मैच टाई होने पर पेनल्टी शूट आउट हुआ। इसमें विंगर ने स्ट्राइकर को 5 4 से हरा दिया, जिस मैच को कुछ मिनट पहले स्ट्राइकर जीतने वाली थी उस मैच को विंगर के खिलाडियों ने बदल दिया और विंगर ने स्ट्राइकर को 5 4 से हराकर मैच जीत लिया।
हिमांशु रहे गोल्डन बूट
मुख्य अतिथि उमेश गुप्ता ने खिलाडियों को प्रोत्साहित किया, मैन आॅपफ द मैच रोहित अग्रवाल, गोल्डन बूट हिमांशु रहे। स्ट्राइकर के कप्तान डॉ आलोक मित्तल ने रोमांचक मैच के लिए सभी का आभार व्यक्त कियात् इस दौरान डॉ विक्रम डॉ अशोक शर्मा मनोज कुमार कार्तिक डॉ जयबाबू, उदित बंसल, लखन चरण कनिष्क केशव अलोक सिंह राधे श्याम शर्मा मयंक और डॉ दीपक मारू मौजूद रहे।
Leave a comment