आगरालीक्स…(7 February 2022 Agra News) आगरा में युवक की दर्दनाक हत्या. सिर में मारे पत्थर. शव के पास मिली बियर की कैन और पत्थर….
है. युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. उसके सिर को बुरी तरह से पत्थर मारकर कुचला गया था. पास में ही बियर की केन और पत्थर मिला है जिस पर खून लगा हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
थाना मंटोला अंतर्गत रावली पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला. शव लहूलुहान था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. एसपी सिटी सहित सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने युवक की पहचान सोनू पुत्र राजेश कुमार निवासी टीला नंदराम मंटोला के रूप में की. सोनू जूता कारीगर था. सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए. मृतक के माता पिता एत्मादपुर के सेमरी में रहते हैं और वह भाइयों के साथ यहां रहकर जूते का काम करता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच की जा रही है.