
फाइल फोटो
रविवार शाम को एक के बाद एक दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्किल पर इनकी तीव्रता 6 8 दर्ज की गई है। इससे लोग घरों से बाहर निकल आए, दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर बहुमंजिला इमारतों से लोग बाहर आ गए। इतना ही नहीं, एहतियातन मेट्रो को 10 मिनट के लिए रोक दिया गया। मेट्रो अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि मेट्रो को दोबारा शुरू किया गया है, हालांकि उनकी स्पीड धीमी रखी गई है। मैट्रो ट्रैक की जांच की जा रही है। हालात सामान्य होने के बाद ही मेट्रो की स्पीड को सामन्य किया जाएगा।
कई और इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।
श्रीनगर और चंडीगढ़ में भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित हिंदुकुश पहाड़ियों में माना जा रहा है।
3. 55 से चार बजे तक महसूस हुए झटके
यूरोपियन मेडिरिनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) की वेबसाइट के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। भूकंप का समय 4 बजकर एक मिनट बताया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके 3 बजकर 55 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और उत्तर भारत में महसूस किए गए।
हिंदुकुश पहाडियों में केंद्र
भूकंप का केंद्र पेशावर से तकरीबन 248 किमी दूर था और गहराई धरती की सतह से तकरीबन 211 किमी नीचे थे। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित हिंदुकुश पहाड़ियों में माना जा रहा है।
ऐसे आता है भूकंप
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, ये लगातार घूम रही हैं। जिस स्थान पर ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी प्रक्रिया को भूकंप कहा जाता है।
Leave a comment