आगरालीक्स……. आगरा के युवक ने गोली मारकर की अपने सास और ससुर की हत्या, जानें क्या है कारण।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले अमित उपाध्याय की शादी सोरों, कासगंज निवासी रमा के साथ चार साल पहले हुई थी। पति पत्नी के बीच विवाद होने पर रमा अपने पिता के घर सोरों आ गई थी। अमित उपाध्याय उसे घर आने के लिए फोन कर रहा था लेकिन उसने इन्कार कर दिया। रविवार को अमित उपाध्याय सोरो अपनी ससुरा पहुंच गए।
सास और ससुर दोनों को मारी गोली
रमा का आरोप है कि उनके पति अमित उपाध्याय सुबह सोरों पहुंचे, घर पर आते ही ससुर गोपल और सास सुमन को गोली मार दी, गोली मारने के बाद अमित फरार हो गया। गोलियों की आवाज और चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मगर, तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। गोपाल को हॉस्पिटल भेजा गया, उनकी भी मौत हो गई।
दो मौत से मचा कोहराम
रमा का आरोप है कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उसका पति अमित उपाध्याय उसे पीटता था इसलिए वह अपने मायके आ गई थी और ससुराल जाने से मना कर दिया था। वहीं, सोरों में दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। लोग भी सकते में हैं।