आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े जारी कोमा जाने कितने के नए मरीज मिले और कितने मरीज हुए ठीक।
आगरा में सोमवार को कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना के 21 मरीज 24 घंटे में ठीक हो गए। आगरा में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है
।

143 कोरोना के एक्टिव केस
कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे एक्टिव केस कम होने लगे हैं। आगरा में अब कोरोना के एक्टिव के 143 है। इसमें से 142 मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। अब एक मरीज एस एन के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती है।