आगरालीक्स…(14 February 2022 Agra News) #आगरा के #शाहान बने #फार्मूला कार रेसिंग में #नेशनल #चैंपियन. खेल में शहर के खिलाड़ी बढ़ा रहे नाज…
आगरा के खिलाड़ी क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी नाम रोशन कर रहे हैं. इंडियर प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण करोड़ों में खरीदे गए आगरा के रहने वाले दीपक चाहर और राहुल चाहर के बाद अब फार्मूला कार रेसिंग में शहर का नाम शाहान ने रोशन किया है. आगरा के रहने वाले शाहान ने एमआरएफ फार्मूला 1600 कार रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है.

चेन्नई में हुई इस रेस के आखिरी राउंड की शुरुआत में शाहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेंगलुरू के चिराग घोरपड़े से 13 अंक पीछे थे लेकिन दूसरे राउंड में गियर बाक्स खराब होने पर व टायर पंक्चर होने कीवजह से शाहर को अंकों का नुकसान हुआ. ऐसे में शाहान का लक्ष्य चिराग को पीछे रखना और बिनारस्कि के तीन रेस पूरा करना था. क्वालीफाइंग में शाहान दूसरे और चिराग चौथे स्थान पर रहे. पहली रेस में शाहान चिराग को पीछे छोड़ते दूसरे स्थान पर रहे. इससे चिराग और उनके बीच दूरी घटकर 10 अंक तक की रह गई. दूसरी रेस रिवर्स आर्डर में हुई जिसमें शाहान ने सातवां और चिराग ने छठवां स्थान से शुरुआत की.
शाहान ने चिराग को ओवरटेक कर रेस में दूसरा स्थान पाया. इस प्रदर्शन से शाहर ने चिराग पर दो अंकों की बढ़त बना ली. तीसरी रेस बहुत रोमांचक थी. पांचवें लैप में शाहान ने चिराग को ओवरटेक कियाअ ौर डिफेंड करते हुए उसे आगे नहीं निकलने दिया. बेंगलुरू के रिशोन राजीव रेस में पहले स्थान पर आए मगर चैंपियनशिप में अंकों के मामले में रिशोन राजीव के पीछे होने की वजह से शाहन ने चैंपियनशिप जीतने के लिए कोई जोखिम नहीं उठाया. रेस में 194 अंक प्राप्त कर शाहान चैंपियन बने जबकि 189 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.