
कान्सेप्ट फोटो
आगरा के खेरा राठौर के एक गांव में गुरुवार रात को अपनी पत्नी को घर पर छोडकर वह खेत पर गया था, सुबह 2 30 बजे वह अपने घर लौटा, कमरे में पहुंंचा तो दंग रह गया। पडोस के एक युवक के साथ उसकी पत्नी कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थी। इस पर वह भडक गया, अपनी पत्नी और पडोसी युवक को कमरे से बाहर खींचकर ले आया।
लोगों के सामने किया जलील
कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी और पडोसी युवक को देखने के बाद गांव में लोगों की भीड जुट गई। वह युवक भी विवाहित है, इस पर ग्रामीण भडक गए। महिला और पडोसी युवक को खरी खरी सुनाई, अवैध संबंध रखने पर उन्हें जलील किया। महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई और इस अनैतिक कार्य के लिए महिला के साथ पडोसी युवक को दोषी बताते हुए दंड देने के लिए कहा गया।
कमरे में हो गया बंद
गांव में भीड लगने के साथ इस क्रत्य के लिए क्या सजा दी जाए, इस पर पंचायत होने लगी। इसी बीच युवक ने दौड लगा दी, उससे पीछे ग्रामीण भागे। लेकिन वह जिस कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकडा गया था, उसी में जाकर छिप गया और अंदर से कमरा बंद कर लिया। लोगों ने कमरे को खुलाने के कहा, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
फंसे पर झूल गया विवाहित
सुबह पांच बजे पुलिस के आने के बाद कमरे का दरवाजा तोडा गया तो युवक पंखे पर फंसे से झूल रहा था। इसके बाद से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Leave a comment