आगरालीक्स…(15 February 2022 Agra News) सादाबाद में बोले जयंत चौधरी—दो चरणों के चुनाव के बाद अब बाबा को बदहजमी दूर करने के लिए हींग की जरूरत पड़ेगी
उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनाव के दो चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं. अब तीसरे चरण का मतदान होना है. फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी में तीसरे चरण में चुनाव होने हैं. ऐसे में इन जिलों में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों का जनसभा करना तेज हो गया है. मंगलवार को सपा—रालोद गठबंधन की टिकट से सादाबाद के प्रत्याशी गुड्डू चौधरी के समर्थन में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरीने चुनावी सभाएं कीं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दो चरणों के बाद बाबा की बदहजमी हो गई है. उन्होंने यहां हींग की बात कही थी लेकिन अब उन्हें खुद की बदहजमी दूर करने के लिए हींग की जरूरत पड़ेगी.