आगरालीक्स…. आगरा में धूप निकलने से गर्मी लगने लगी है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में बुधवार को मौसम साफ है और धूप निकल रही है। तापमान भी बढ़ गया है, अब सुबह भी सर्दी महसूस नहीं हो रही है। सुबह के समय धूप निकलने से मौसम अच्छा हो गया है। सुबह का तापमान भी बढ़ने लगा है, सुबह का तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर का तापमान भी 27 डिग्री तक पहुंच सकता है और दोपहर में धूप तेज हो जाएगी और गर्मी लगेगी।
28 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में भी सर्दी से राहत मिलेगी और गर्मी लगने लगेगी।
आईएमडी का अनुमान
16-Feb 11.0 27.0 Mainly Clear sky
17-Feb 11.0 27.0 Mainly Clear sky
18-Feb 12.0 27.0 Mainly Clear sky
19-Feb 11.0 28.0 Mainly Clear sky
20-Feb 11.0 28.0 Mainly Clear sky
21-Feb 11.0 28.0 Mainly Clear sky