आगरालीक्स…आगरा में अब दिन में लोगों को पसीना आ रहा है. धूप में ज्यादा देर तक रहना अच्छा नहीं लग रहा. आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में अब दिन में गर्मी लगना शुरू हो गई है. धूप इतनी तेज है कि ज्यादा देर तक धूप में रहना अच्छा नहीं लग रहा, दिन में बाहर जाने पर पसीना आने लगा है. शनिवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा. रात को कई जगह हल्की बारिश तो हुई लेकिन सुबह से ही सूर्यदेव ने अपनी चमक बिखेरना शुरू कर दी. दोपहर में धूप बहुत तेज हो गई. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 13.8 डिग्री तक रहा.

तेज हवाएं चलने की आशंका
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी और 23 फरवरी को तेज हवाएं दिन के समय में चल सकती हैं. हालांकि इसका असर तापमान पर कुछ नहीं होगा. आगरा का अधिकतम तापमान आगामी एक सप्ताह में 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.