Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Akhilesh Yadav targets BJP in public meeting…#upelection2022
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav targets BJP in public meeting…#upelection2022

169

आगरालीक्स…अखिलेश बोले—भाजपा का झूठ दिल्ली से शुरू होता है और जमीन तक बोला जाता है. छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं तो बड़े नेता बड़ा झूठ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सहित अन्य स्थानों पर जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का झूठ दिल्ली से शुरू होता है और जमीन तक झूठ बोला जाता है। सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं को किसानों के दुःख और संकट की समझ नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। किसान-नौजवान, व्यापारी भाजपा का सफाया कर देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन को हड़पने की साजिश रची थी। लेकिन हमारे किसानों ने आंदोलन के बल पर भाजपा सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि काका अर्थात काले कानून गए हैं, अब बाबा भी जाएंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार ने बहुत परेशान किया। भाजपा ने किसानों के खिलाफ मुकदमे लगवाए। प्रताड़ित किया। लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप चढ़ाकर उनकी हत्या की। अन्ना जानवरों के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, जानें भी जा रही है। भाजपा सरकार जनता की मदद करने के बजाय गर्मी निकालने की बात करती है। वह गर्मी निकालने की बात करते हैं समाजवादी सरकार बनने पर हम नौजवानों के लिए सरकारी विभागों में नौकरियां निकालेंगे। युवाओं का भविष्य बनाएंगे। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन 3 गुना बढ़ा कर देंगे।

May be an image of one or more people, people standing, outdoors and crowd

उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने नौकरी नहीं लगवाई, पूरे प्रदेश भर में पोस्टर लगाए। घूम घूम कर नौकरियां देने का झूठा प्रचार किया। इसी तरह से स्मार्टफोन और टैबलेट देने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। भाजपा सरकार से लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा सारी सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। सब संस्थाएं बिक जाएंगी तो नौजवानों को नौकरी और आरक्षण कहां से मिलेगा। बीजेपी सरकार ने लखनऊ में बड़े-बड़े इन्वेस्टर मीट कराएं। लेकिन कोई उद्योग और कंपनियां नहीं लगी। भाजपा झूठा प्रचार करती है। जनता इस झूठ को समझ गई है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य और भाग्य को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने कोरोनाकाल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। मरीजों के लिए दवाई और ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दुगना हो गया। भाजपा सरकार के संरक्षण में आम जनता का बैंकों में रखा पैसा लेकर उद्योगपति विदेश भाग रहे हैं। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब और मिली-जुली संस्कृति को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की मदद करके सरकार बनाइए।

उन्होंने कहा कि लखीमपुर के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। अब यहां साइकिल की जगह कुछ और नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कहने को भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन आप देख लेना इनके बूथों पर मक्खी मारने वाला भी मिलने वाला नही है। भाजपा नेताओं के भाषण सुनिये इनमें एक दूसरे से कंपटीशन है कि झूठ ज्यादा कौन बोल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए मौसम इस बार बहुत खराब है क्योंकि उनके झूठ का हवाई जहाज नहीं उतर पाया है। किसानों के गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर करने का काम करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। समाजवादी सरकार में आईटी क्षेत्र में 22 लाख को रोजगार मिलेगा। समाजवादी पेंशन योजना में 18 हजार रू0 प्रतिवर्ष मिलेगा। प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी दी जाएगी। नौजवानों को लैपटॉप बांटेंगे। राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!